कुलदीप को सम्मानित कर विदाई दी गई

अंवरी| सीआरपीएफ में चयनित होकर परिवार, गांव का नाम रोशन करने वाले कुलदीप साहू पिता मोहन साहू को विदाई दी गई। ब्लाक कांग्रेस कमेटी भखारा के पूर्व अध्यक्ष राजू साहू ने कहा कि देश की सेवा करने का अवसर हर किसी के नसीब में नहीं होता। एक सिपाही, फौजी बनने के लिए किस्मत होना चाहिए। नौकरी तो बहुत है, लेकिन देश के सरहद पर जाकर मां भारती की सेवा करना हर नौकरी से अलग है। कोलियारी की सरपंच वेनू ध्रुव, उपसरपंच ईश्वर साहू, पंच मुकेश साहू, चिंता साहू व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *