मानसा| नशा विरोधी मुहिम के तहत थाना बोहा पुलिस ने एक व्यक्ति को 96 बोतल अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। सहायक थानेदार पाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने गांव वरे के बस स्टैंड से गुरतेज सिंह उर्फ दल्लन सिंह को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 96 बोतल हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। | सरदूलगढ़ पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू कर उसके कब्जे से 20 नशीली गोलियां बरामद की हैं। जानकारी देते हुए सहायक थानेदार गुरतेज सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने गांव संघा निवासी गुरबचन सिंह को सरदूलगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया।


