भास्कर न्यूज | बठिंडा भारत विकास परिषद की ओर से प्रांतीय एडवाइजर एवं शाखा संरक्षक प्रो अशोक गुप्ता के नेतृत्व में रोजगार्डन में पिकनिक एवं सहभोज का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया। महिला सहभागिता के सदस्यों के प्रयासों से करवाए इस विशेष आयोजन में सभी सदस्यों ने गीत, कविताएं, चुटकुले एवं नृत्यों से श्रोताओं का मनोरंजन किया। कपिल मंगला एवं अश्विनी मंगला ने क्विज करवाई जबकि पुरुषों व महिलाओं की नींबू चम्मच रेस आदि रोमांचक मुकाबले करवाए। दर्शन बिट्टू एवं डॉ तरु मित्तल के नेतृत्व में तंबोला खेल का आयोजन किया गया जिसका सभी सदस्यों ने भरपूर लुत्फ उठाया और इस आयोजन के लिए महिला सहभागिता के सदस्यों की प्रशंसा की। जिला संयोजक राजेंद्र पांडेय ने आभार जताया। मंच संचालन महिला सहभागिता प्रमुख सुवर्षा बेरी ने किया। इस दौरान अश्विनी बेरी, राकेश गोयल, रत्न गर्ग, सुरेंद्र गर्ग, रमेश वधवा का विशेष सहयोग रहा।


