भास्कर न्यूज | बठिंडा श्री गौ सेवा चैरिटेबल सोसायटी पंजाब की ओर से गोसेवा के तहत मंगलवार को अंगहीन गौशाला गिल पत्ती में 3 क्विंटल हरा चारा डाला गया। संस्था के सदस्य करण बंसल ने बताया कि सोसायटी द्वारा शहर की विभिन्न गौशालाओं में नियमित रूप से सेवा कार्य किए जा रहे हैं और इसी कड़ी में आज यह चारा भेंट किया गया। उन्होंने कहा कि यह सेवा दानी सज्जनों के सहयोग से संभव हो पाती है और संस्था भविष्य में भी गोवंश की सेवा के लिए ऐसे कार्य जारी रखेगी। इस सेवा कार्य में डेजी गर्ग, भीषण बंसल, मंगत बंसल, गौरव गर्ग, संदीप वर्मा, करण गोयल, काकू, संजू मित्तल, चिराग सिंगला, गोविंद सिंगला, जगदीश कुमार, रिदम गर्ग, सुरेश कुमार, संजीव बंसल और पिंटा सहित अन्य गौसेवक मौजूद रहे।


