सीवरेज की खुदाई में गैस पाइप फटी, हड़कंप

शहर में तीन सिनेमा हॉल के सामने नगर सुधार ट्रस्ट की ओर से डाली जा रही सीवरेज पाइपलाइन की खुदाई के दौरान जेसीबी मशीन से गैस पाइपलाइन फट गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में गैस के रिसाव से दहशत का माहौल बन गया और लोगों को एहतियात के तौर पर दूर हटा दिया गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में करने के प्रयास शुरू किए। साथ ही गुजरात गैस के अधिकारी भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और गैस सप्लाई बंद कर पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खुदाई के दौरान अचानक तेज आवाज के साथ गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिसके बाद काम कर रहे मजदूरों और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि समय रहते दमकल विभाग और गैस कंपनी की टीम के पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य जारी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मरम्मत कार्य पूरा होने तक क्षेत्र से दूरी बनाए रखें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *