नशे की तस्करी करते पांच आरोपी गिरफ्तार किए

बठिंडा | जिला पुलिस ने नशा तस्करी करते पांच लोगों को पकड़ा है। सदर बठिंडा पुलिस के सहायक थानेदार गुरदीप सिंह ने बताया कि गांव बहिमण दिवाना के पास हरजिंदर सिंह को 6.28 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। नथाना पुलिस थाना के हवलदार दलजीत सिंह ने बताया कि राजविंदर सिंह वासी नथाना को 2.5 ग्राम हेरोइन के साथ गांव नाथपुरा के पास से गिरफ्तार किया गया है। कोटफत्ता पुलिस थाना के सहायक थानेदार मंदर सिंह ने बताया कि जगमेल सिंह वासी गहरी देवी नगर को 135 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार िकया है। रामां पुलिस थाना के सहायक थानेदार ज्ञान चंद ने बताया कि सुखपाल सिंह को 105 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार िकया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *