भास्कर न्यूज | बेमेतरा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से बेमेतरा पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की। जिलेभर में चेकिंग की गई। अभियान के तहत तेज गति, बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, मॉडिफाइड साइलेंसर व नशे में वाहन चलाने जैसे मामलों पर कार्रवाई हुई। विभिन्न थानों व चौकियों में कुल 39 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर 10,200 रुपए समन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने नागरिकों से नियमों का पालन करने, हेलमेट-सीट बेल्ट लगाने और सुरक्षित ड्राइविंग की अपील की। अभियान आगे भी जारी रहेगा। चालकों को सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की समझाइश भी दी जा रही है।


