बाहा मिलन को लेकर संथाली सेमलेद ने की चर्चा

चाईबासा| चाईबासा अंतर्गत बिरुवा नगर में संथाली सेमलेद,चाईबासा के वरिष्ठ सदस्य सुरेश मुर्मू के आवासीय परिसर में संथाली सेमलेद, चाईबासा की मासिक बैठक सह बाहा मिलन समारोह की तैयारी बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता सेमलेद के माननीय अध्यक्ष जयराम टुडू ने किया। बैठक में बाहा मिलन समारोह की सफलता के लिए सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। विगत दिनों सेमलेद के सदस्यों ने दैनिक कार्य हेतु सांसद से उनके आवास पर जाकर विस्तृत चर्चा की। उपरोक्त सामारोह का मुख्य उद्देश्य समाज की एकजुटता प्रदर्शित करना और प्रकृति का संदेश देना मुख्य है। बैठक में सेमलेद के उपाध्यक्ष ठाकुर चंद्र मुर्मू,सचिव अमृत माझी, लखन मुर्मू, जे एस सोरेन, सनातन मार्डी, फागु मुर्मू, सीताराम सोरेन दुखिया सोरेन, भुनडा मुर्मू, राजू मुर्मू, कुंवर मुर्मू आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *