रेलवे के टेक्नीशियन एन गोविंद राव को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

सरायकेला| रेलवे के टेक्नीशियन एन गोविंद राव के सेवानिवृत्ति पर सीनी रेलवे इंस्टीट्यूट में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें रेलवे से सेवानिवृत्त तकनीशियन ग्रेड-वन कर्मचारी एन गोविंद राव को भावभीनी विदाई दी गई। श्री राव ने रेलवे के पीडब्ल्यूआई विभाग में 27 वर्षों तक अपनी कुशल सेवाएं दीं, जिसके पश्चात वे सेवानिवृत्त हुए हैं।​ इस अवसर पर अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति एकता मंच के जिला संरक्षक सह मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के वरिष्ठ संघ मित्र रंजन कारूवा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने श्री राव को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। और उनके सेवानिवृत्ति जीवनकाल की सुमंगल कामना करते हुए कहा कि श्री राव ने 27 वर्षों तक पूरी निष्ठा और कुशलता के साथ विभाग में कार्य किया है। हम उनके सुखद, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। ​विदाई समारोह के दौरान विभाग के सहयोगियों और गणमान्य व्यक्तियों में मुख्य रूप से ​डी वेंकट राव,​मोतीलाल रजक,​ रंगाराव, अनवर खान,​मोहम्मद अरशद, दीपक रावत,​ दर्शन पूर्ति, एन केशव, एनबी राजू, एन अप्पैया, एन सीमांचल समेत कई अन्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *