आज चुनें अपने शहर की सरकार, सुबह सात बजे से होगी बैलेट पेपर से वोटिंग

भास्कर न्यूज| चाईबासा प. सिंहभूम जिले में दो नगर परिषद में आज सुबह सात बजे से बैलेट पेपर से वोटिंग हैं। शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी। इस चुनाव को लेकर एक दिन पहले ही पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र के लिए रवाना किया गया। रविवार को टाटा कॉलेज मैदान पर बने डिस्पैच सेंटर से कुल 435 मतदान कर्मियों को रवाना किया गया। सभी मतदान कर्मियों को मतपेटी समेत अन्य आवश्यक सामग्री देकर कुल 40 वाहनों से रवाना किया गया। चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र के कुल 38 बूथ एवं चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के कुल 49 बूथ बनाए गए हैं। इस प्रकार चाईबासा एवं चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में मिलाकर कुल 87 मतदान केंद्रों के लिए कुल 87 मतदान दल बनाए गए हैं। मतदान दल के अनुसार सभी मतदान केंद्रों में एक पीठासीन पदाधिकारी समेत 5 मतदान कर्मी तैनात रहेंगे। इस चुनाव में चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र के लिए 108 मतपेटी एवं चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के लिए 136 मतपेटी उपयोग में लाया जाएगा। चाईबासा| चाईबासा नगर परिषद का हो रहे चुनाव का मतदान 23 फरवरी की सुबह 7 बजे से अपराह्न 5 बजे तक होगा और मतों की गिनती 27 फरवरी की सुबह 8 बजे से होगी। इस चुनावी मैदान में अध्यक्ष के पद पर कुल 9 प्रत्याशी मैदान में है। जबकि वार्ड पार्षद के पद पर 51 महिला समेत कुल 103 प्रत्याशी मैदान में डटे हैं। वार्ड नंबर 21 में सबसे ज्यादा प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस वार्ड में कुल 12 प्रत्याशी मैदान में है। जबकि वार्ड नंबर 11, वार्ड नंबर 17 व वार्ड नंबर 18 में 2-2 प्रत्याशी आमने-सामने हैं। अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में फैयाज खान, नीतेश कुमार दोदराजका, सुनील प्रसाद साव, नितिन प्रकाश, रमेश खिरवाल, राधा मोहन बनर्जी, मो. सलीम, अनूप सुल्तानियां, देवी शंकर दत्ता आदि शामिल हैं। जिले में चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए में कुल 1250 पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी बूथ केंद्रों पर मतदान सीसीटीवी की निगरानी में होगा। ताकि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो सके। सतर्कता के साथ इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। जिला प्रशासन ने चुनाव की शिकायतों के निवारण के लिए चुनाव समाप्ति तक हेल्पलाइन एवं शिकायत कोषांग-सह-नियंत्रण कक्ष के लिए मोबाइल नंबर- 9835220231 जारी किया है। बूथ केंद्र पर सीसीटीवी की निगरानी में होगा मतदान मतदान कर्मियों को रवाना करने से पहले डीसी ने कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहें। डिस्पैच सेंटर पर चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक एजाज अनवर एवं चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक उत्तम प्रसाद की मौजूदगी में समस्त प्रक्रिया संपन्न किया गया। बताया गया कि मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने के दौरान सुविधा के लिए चाईबासा एवं चक्रधरपुर दोनों नगर परिषद क्षेत्र के लिए अध्यक्ष पद का मतपत्र का रंग हल्का गुलाबी और वार्ड पार्षद पद के चुनाव हेतु मतपत्र का रंग सफेद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *