चाईबासा| कोल्हान विश्वविद्यालय के मानवशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष (हेड इन-चार्ज) डॉ. मीनाक्षी मुंडा को एशिया-पैसिफिक एसोसिएशन फॉर इंटरनेशनल एजुकेशन के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी में पैनल वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह सम्मेलन 23 से 27 फरवरी तक हांगकांग कन्वेशन एंड एक्जीबिशन सेंटर हांगकांग में आयोजित होगा। डॉ. मुंडा 22 फरवरी को हांगकांग के लिए प्रस्थान करेंगी। इस वैश्विक सम्मेलन में 65 से अधिक देशों और क्षेत्रों के 2,500 से अधिक प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है। इसमें विश्वभर के विश्वविद्यालयों के कुलपति, शिक्षाविद, नीति-निर्माता, शोधकर्ता एवं अंतरराष्ट्रीय शिक्षा विशेषज्ञ शामिल होंगे। डॉ. मीनाक्षी मुंडा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में आदिवासी प्रतिनिधित्व पर विचार रखेंगी।


