नप चुनाव की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन ने शहर के मुख्य मार्गों पर किया फ्लैग मार्च

चाईबासा| नगर पालिका चुनाव 2026 के पूर्व संध्या पर रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से नगर परिषद चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शहर में फ्लैग मार्च किया गया। इसके माध्यम से जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने में जिला प्रशासन को सहयोग एवं मदद पहुंचाने की अपील की गई। सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि मतदाताओं में मतदान के प्रति आत्मविश्वास पैदा करने के उद्देश्य से नीमडीह क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया, ताकि लोग खुलकर मतदान करें। किसी भी बात को लेकर लोग भयभीत नहीं रहे और लोग खुलकर मतदान करें। फ्लैग मार्च सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग एवं सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी के नेतृत्व में निकाला गया। मार्च में जिला पुलिस बल के जवान शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *