बोकारो| बोकारो जिला में हाथियों की गतिविधियों को देखते हुए जिला प्रशासन एवं वन विभाग ने नागरिकों तक समय पर सूचना पहुंचाने के लिए आधिकारिक अपडेट व्यवस्था को और मजबूत किया है। अब लोग हाथियों की लोकेशन, मूवमेंट और सुरक्षा निर्देश सीधे व्हाट्सएप चैनल के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे। प्रशासन ने सभी प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।


