कलश यात्रा के साथ कुसुमकियारी में रुद्र चंडी महायज्ञ का हुआ आरंभ

भास्कर न्यूज | चंदनकियारी चंदनकियारी प्रखंड के कुसुमकियारी स्थित घंटी बाबा आश्रम में रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीश्री रुद्र चंडी महायज्ञ सह मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र की हजारों की संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। पूरा क्षेत्र जय माता दी और हर हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा की शुरुआत चंदनकियारी अस्पताल मोड़ से की गई। वहां से श्रद्धालु गाजे-बाजे और धार्मिक ध्वज के साथ चंदनकियारी मोड़ होते हुए गवाई नदी पहुंचे। गवाई नदी तट पर वैदिक रीति-रिवाज के अनुसार पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई तथा कलश में पवित्र जल भरा गया। इस दौरान प्रयागराज से पधारे विद्वान आचार्यों पंडित मार्कण्डेय त्रिपाठी, पीयूष शुक्ल, उदित नारायण, आकाश त्रिपाठी, हरिओम पांडेय, आचार्य अमित, वेदप्रकाश शुक्ल, रजनीश त्रिपाठी एवं सत्येंद्र शुक्ल द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण किया गया। मंत्रों की गूंज से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *