चास व फुसरो के 201 बूथों पर वोटिंग आज 27 को कृषि बाजार चास में होगी मतगणना

निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने चास और फुसरो क्षेत्र के बॉर्डरों को सील कर दिया है। 23 फरवरी को सुबह सात बजे से 201 बूथों पर मतदान शुरू होगा, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। रविवार को बोकारो के सेक्टर-8 स्थित डीएवी स्कूल में बने डिस्पैच सेंटर से बैलेट बाक्स आदि सामग्री के साथ सेक्टर, पुलिस पदाधिकारी और मतदानकर्मियों को अपने-अपने दल के साथ रवाना किया गया। सोमवार को वोटिंग के बाद बैलेट बॉक्स को सील कर चास स्थित बाजार समिति में बने स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। चास नगर निगम के 31 मेयर प्रत्याशी और सभी 35 वार्ड के 217 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों, फुसरो नगर परिषद 9 अध्यक्ष प्रत्याशी और सभी 28 वार्ड के 138 वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों भाग्य बैलेट बाक्स में बंद हो जाएंगे। डिस्पैच सेंटर से 222 मतदान दल हुए रवाना, केंद्र में पहुंचे सेक्टर-8 स्थित डिस्पैच सेंटर से 222 मतदान दलों को विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया है। इसमें चास नगर निगम क्षेत्र के 136 मतदान केंद्रों के लिए 150 मतदान दल एवं फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के 65 मतदान केंद्रों के लिए 72 मतदान दल शामिल हैं। जिला प्रशासन ने मतदान काम में कुल 1110 मतदान कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। जिसमें रिजर्व मतदान कर्मी भी शामिल हैं। बैलेट बॉक्स लेकर डिस्पैच सेंटर से रवाना होते कर्मी। मतदाताओं की संख्या चास नगर निगम में वोटर- 162073 पुरुष वोटर – 83,106 महिला वोटर- 78,950 थर्ड जेंडर वोटर- 17 फुसरो नगर ​परषिद में वोटर-65,082 पुरुष वोटर – 33,292 महिला वोटर- 31,790

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *