नाटक बंदे बनो बंदे से व्यंग्यात्मक अंदाज में इंसान को जगाने का प्रयास

भास्कर न्यूज | बठिंडा सरकारी राजिंदरा कॉलेज के ऑडिटोरियम में प्रिंसिपल डॉ. ज्योत्सना सिंगला की अगुवाई में पंजाबी रंगमंच व सिने स्टार राणा रणबीर व राजबीर दियोल की ओर से नाटक बंदे बनो बंदे पेश किया। अंतर्राष्ट्रीय मां बोली दिवस के अवसर पर करवाए इस प्रोग्राम ने विद्यार्थियों व कला प्रेमियों में भारी उत्साह भरा। यह नाटक इंसानी स्वभाव, सामाजिक कुरीतियां व मनोवैज्ञानिक पहलुओं पर व्यंग्य करता एक बेहतरीन सुमेल रहा। राणा रणबीर ने अपनी कमाल की संवाद शैली और अदाकारी से दर्शकों को आखिरी क्षण तक बांधे रखा। उनका साथ राजबीर दियोल ने बेहद खूबसूरती से निभाया। नाटक का मुख्य संदेश इंसानियत की कदर करना और अपने अंदर बंदे यानी इंसान को जगाना रहा, जिसे हास्यरस व गंभीरता के मिश्रण से पेश किया गया। नाटक के समापन पर कॉलेज प्रबंधकों ने कलाकारों का विशेष सम्मान कया। यह नाटक जसवंत सिंह की ओर से स्पांसर किया गया। राणा रणबीर ने विद्यार्थियों से बातचीत करके उन्हें अपनी मां बोली और साहित्य से जुड़ने को प्रेरित किया। यह समागम न सिर्फ मनोरंजन भरपूर रहा बल्कि युवा पीढ़ी के लिए एक गहन शिक्षा भी छोड़ी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *