मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। दिन के समय तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है। सुबह और रात में हल्की ठंड बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 फरवरी तक अधिकतम तापमान 27-28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस हफ्ते प्रदेशभर में उल्लेखनीय बरसात नहीं होगी और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. जतिंदर कौर ने बताया कि अगले कुछ दिन मौसम साफ और खुश्क रहने की संभावना है। किसानों से अपील है कि वे फसलों और फलदार पौधों को खुश्क मौसम से बचाने के लिए जरूरत के अनुसार हल्का पानी देते रहें।


