दोराहा | सीएम भगवंत सिंह मान ने श्रद्धालुओं के लिए तीर्थ यात्रा सेवा शुरू की है, जिसके तहत अलग-अलग धार्मिक जगहों पर जाने के लिए बस सर्विस चलाई गई है। इसी कड़ी के तहत पायल हलके की बस अलग-अलग तीर्थ जगहों पर जाकर दोराहा पहुंची, जिसका स्वागत करने के लिए हलके के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा खास तौर पर पहुंचे और श्रद्धालुओं से बातचीत कर यात्रा का जायजा लिया। विधायक ग्यासपुरा ने कहा कि पायल हलके से अब तक 10 बसें रवाना हो चुकी हैं। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन बूटा सिंह रानो, मनजीत सिंह डीसी आदि मौजूद थे।


