भवनाथपुर-केतार पथ पर हादसा पति-पत्नी व उनका बच्चा घायल

भास्कर न्यूज | भवनाथपुर भवनाथपुर–केतार मुख्य पथ पर सिंघीताली हनुमान मंदिर के समीप रविवार की शाम दो बाइकों की टक्कर में एक ही बाइक पर सवार पति-पत्नी और सात माह का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को निजी वाहन से भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक को गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरा बाइक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चैनपुर विंढामगंज निवासी अरुण मेहता (पिता फुलचुन मेहता) रविवार की शाम अपनी पत्नी प्रतिमा देवी और गोद में सात माह के बच्चे के साथ बाइक से अपने ससुराल आरंगी, जोखन मेहता के घर जा रहे थे। इसी दौरान सिंघीताली हनुमान मंदिर के पास मुख्य पथ पर केतार की ओर से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अरुण मेहता, उनकी पत्नी और गोद में बैठा मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद अरुण मेहता को बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर किया गया है। पत्नी और बच्चे का इलाज भवनाथपुर में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही भवनाथपुर थाना के एएसआई उदय यादव मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। गढ़वा| सदर थाना क्षेत्र के चिरोजिया गांव निवासी ललमनी बैठा का पुत्र सोनू कुमार बैठा 22 वर्ष मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिजनों ने बताया कि सोनू कुमार बैठा अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर मजदूरी का काम करने के लिए गया हुआ था। वापस लौटने में नवादा गांव के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायल अवस्था में किसी तरह पहुंचा। इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। परीजनों ने उसे घायल अवस्था में गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *