भास्कर न्यूज| चाईबासा कुमारडुंगी प्रखंड अंतर्गत बेड़ामेंन्डुइ गांव मे पिछले दो माह नवंबर दिसंबर का राशन नहीं वितरण करने को लेकर ग्रामीणों ने बैठक कर राशन डीलर के खिलाफ गोलबंद हुए। जहां ग्रामीणों ने राशन डीलर द्वारा 2025 नवंबर और दिसंबर माह का राशन नहीं वितरण करने से ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं राशन डीलर घनश्याम हेस्सा पिता स्व धोनो हेस्सा की मृत्यु होने के बाद पिछले तीन चार वर्षों से दूसरे डीलर सुभाष मिश्रा टेक करने के बाद उन्हें जिम्मेदारी मिली थी। जहां उन्होंने दिसंबर 2025 में त्याग पत्र दे दिया, जिसके बाद प्रधान हेंब्रम को टेक कर उन्हें जिम्मेदारी दी गई। जहां नवंबर और दिसंबर माह का राशन वितरण नहीं किया। वही राशन बेड़ामुंडई के कार्डधारी लाभुकों को राशन का वितरण अंधारी मे राशन वितरण करते है। जिसमे बेड़ामेंन्डुइ के कार्डधारी लाभुकों को लगभग पांच किलोमीटर पैदल चल कर राशन हेतु अंधारी पंचायत जाना पड़ता है।वही ग्राम सभा कर ग्रामीणों ने महिला सखी मंडल जेटे मार्शल आजीविका गीतिलपी को राशन वितरण करने देने की मांग की है। इस सभा मे मुख्य रूप से उप मुखिया संजू दोराईबुरु ग्रामीण मुंडा मालती चातार वार्ड संख्या चार के नुदिया हेस्सा वार्ड संख्या 7 के किरण हेंब्रम वार्ड संख्या 8 के सुखलाल हेस्सा वार्ड मेंबर मुख्य रूप से मौजूद रहे।


