न्यू महिंद्रा कॉलोनी स्थित श्री गीता सेवा समिति द्वारा गीता भवन में रविवार को हवन यज्ञ कराया गया। समिति के प्रधान राजीव जोशी की अध्यक्षता में कराए यज्ञ में भारतीय योग संस्थान के जिला संरक्षक वरिंदर धवन के जल्द ठीक होने की कामना की गई। इस यज्ञ में मुख्य यजमान कांता धवन, अमित चौहान, वाणी चौहान बने। पंडित विजय शास्त्री ने पूर्ण विधि विधान से नवग्रह पूजन के उपरांत गीता के अध्याय के श्लोक के साथ यज्ञ की पवित्र अग्नि में आहुतियां डलवाई। इस मौके पर प्रधान जोशी ने कहा कि गीता ग्रंथ मे दर्ज हर एक श्लोक प्रभु श्री कृष्ण के मुख से निकली दिव्या वाणी है। उन्होंने कहा कि गीता ज्ञान का सागर है प्रतिदिन इसका एक श्लोक जरूर पढ़ना चाहिए। इससे मनुष्य का लोक और परलोक संवर जाता है। इस मौके पर वरिंदर चतरथ, अजय विज, आरएल मेहता, सुनील कपूर, सुमेश महाजन, विनय महाजन, बंसीलाल, राजेश शर्मा, सुरेंद्र आहूजा, गिरधारी लाल, दिलीप सिंह, दीपक कुमार, राजेश गुप्ता, बलदेव राय शर्मा, पल्लवी शर्मा, मस्तराम, उषा, बीके सहगल, द्वारकानाथ दुग्गल, धर्मवीर, जगमोहन महाजन, योगेश महाजन, सुधा, निर्मला, सुनीता आदि मौजूद रहे।


