कर्तव्य पालन के साथ प्रभु सुमिरन जरूरी: महाराज

रविवार को श्री स्वामी सत्यानंद सेवा संघ श्री राम शरणम् अमृतसर ने दुर्ग्याणा वेदकथा भवन में अमृतवाणी सत्संग का आयोजन किया। जिसमें श्री स्वामी सत्यानन्द सत्संग भवन श्री राम शरणम् नई दिल्ली से परम पूज्य प्रेम जी महाराज के परम सेवक बृजमोहन महाराज ने अमृतवाणी सत्संग किया। सेवा संघ के जिला सेवक इंजी. अशोक शर्मा की अध्यक्षता में सुबह साढ़े 11 से एक बजे तक चले सत्संग में सांसद गुरजीत सिंह औजला, पूर्व विधायक सुनील दत्ती, समाज सेवक विनोद शर्मा, राघा वल्लभ के चेयरमैन जगदीश, दिल्ली इंडस्ट्रीज से अनिल बहल, इंजी अरविंदर शर्मा मुख्य रूप से शामिल होकर महाराज का आशीर्वाद लिया। सत्संग में महाराज ने प्रवचन करते कहा कि श्री राम के नाम को ही सच्चा सहारा बना कर अपने जीवन का निर्वाह करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह बच्चे मां पर निर्भर होते हैं उसी तरह राम भक्त को अपना सारा जीवन प्रभु चरणों में समर्पित कर देना चाहिए। मानव जीवन में आकर मनुष्य को सभी कर्तव्य पालन करते परमात्मा के नाम का सहारा लेना चाहिए। जिससे यह हमारा जीवन सुखदायक होगा। इस मौके डा राजीव, पूर्व एक्सईएन इंजी. नरेश शर्मा, एसडीओ इंजी. भीषम शर्मा, पुष्पा महाजन, नीरज महवाहा, युवा नंदा, संजीव शर्मा, गुरदासपुर स्कूल की प्रिं. सुमन खजुरिया समेत कई राम भक्त मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *