100 किलो दूध और 251 नारियल से भगवान वेंकटेश का महास्नान, मां महालक्ष्मी यज्ञ आज

ग्रीन फील्ड श्री मुक्ति नारायण धाम मंदिर में भगवान वेंकटेश जी का 17वां ब्रह्मोत्सव चल रहा है। रविवार को मंदिर के ट्रस्टियों और संगत के सहयोग से भगवान वेंकटेश की का महास्नान कराया। जिसमें 251 नारियल, 100 किलो दूध, 11 किलो दही, 2 किलो शहद, 100 किलो फल, 5 किलो देसी घी, 5 किलो देसी शक्कर, एक किलो हल्दी, 1 किलो चंदन पाउडर समेत अन्य सामग्री डालकर भगवान का महास्नान करवाया। दक्षिण भारत से आए पंडित और विद्वान वेंकटेश्वर भट्टाचार्य, अंबरीश भट्टाचार्य, श्रीकांत भट्टाचार्य, हरि कृष्णास्वामी, विल कुड़ीकन्नन स्वामी समेत बाकी पंडितों ने मिलकर मंत्रोच्चारण के साथ भगवान की पूजा अर्चना शुरू की। मंदिर ट्रस्टों की ओर से मिलकर पूर्ण विधि विधान से पूजा में योगदान डाला। ब्रह्मोत्सव पर सुबह के समय पूजा-अर्चना की गई। बाद दोपहर 2 बजे तक चले महास्नान के बाद भगवान का अति सुंदर शृंगार किया। वहीं शाम को सभी भक्तों ने मिलकर भगवान को दीप दान किए। इसके बाद कराधना द्वादश आराधना महापूाहुति, गरुड़ ध्वजा अवरोहण सभी देवताओं की विदाई और महाआरती की गई। वहीं 23 फरवरी को श्री महालक्ष्मी जी का अभिषेक सुबह 9 बजे मां महालक्ष्मी यज्ञ किया जाएगा। इस मौके पर धर्मपाल पराशर, रूपेश गोयनका, रवि शर्मा, भारत भूषण गुप्ता, सुभाष शर्मा, रामजी दास, कृष्णदेव अग्निहोत्री, राजेश शर्मा, आशु अग्रवाल, सुदेश शर्मा, आशु मल्होत्रा, नरेंद्र शर्मा, विनय मेहरा, समेत कई भक्त मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *