फर्जी डिग्रियों का मामला:बैकडेट में बांटी बीपीएड की ढाई गुना डिग्रियां, रिकॉर्ड जलना बताया, जबकि आग लगी ही नहीं

पीटीआई भर्ती परीक्षा-2022 में बीपीएड की फर्जी डिग्रियों की जांच कर रही एसओजी की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। चूरू की ओपीजेएस यूनिवर्सिटी ने 100 सीटों की मान्यता के बावजूद 5 साल में बैकडेट में 1359 डिग्रियां बांट दीं, जो सीट क्षमता से ढाई गुना है। फर्जीवाड़े का खुलासा अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन में हुआ। दस्तावेजों को आवेदन फार्म से मिलान किया तो सामने आया कि आवेदन में किसी अन्य यूनिवर्सिटी से डिग्री होना बताई थी और सत्यापन में ओपीजेएस यूनिवर्सिटी की डिग्री लेकर पहुंच गए। अब तक 54 फर्जी डिग्रियों का खुलासा हो चुका है। जांच की आंच यूनिवर्सिटी तक पहुंची तो आग की झूठी कहानी रचकर एसओजी को गुमराह करती रही। अब तक अभ्यर्थियों को नामजद कर रही एसओजी ने 20 फरवरी को अज्ञात सहित यूनिवर्सिटी और 47 अभ्यर्थियों के विरुद्ध अपनी ओर से केस दर्ज ​कर लिया है। जालोर जिले के 6 अभ्यर्थी शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *