लंबे समय पानी जमा होने से हो रहे मच्छर

ब्रिज के नीचे रखा डस्टबिनभरा, बाहर डाल रहे कचरा पेयजल लाइन फूटी, व्यर्थ बह रहा पानी खबरें भेजने के लिए QR कोड स्कैन करेंया 9414356130 पर वॉट्सएप करें सामतीपुरा रोड स्थित नर्बदा कॉलोनी में सुंदेलाव तालाब काओवरफ्लो पानी कॉलोनी में घुस गया। हालांकि अब तालाब का ओवरफ्लोबंद हो चुका है, लेकिन भरा हुआ पानी अब भी सरकारी विभागों के आगेजमा है। लंबे समय से पानी भरा रहने से गंदगी और परेशानी का माहौलबना हुआ है। पानी जमा होने से मच्छरों की संख्या बढ़ गई है, जिससेबीमारी फैलने की आशंका है। – मुकेश कुमार शहर के आत्मानंद आश्रमके सामने आहोर रोड स्थित ब्रिज केनीचे रखा डस्टबिन कई दिनों सेखाली नहीं किया है। डस्टबिनओवरफ्लो होने से लग कचरा बाहरडालकर जा रहे हैं, जिससे आसपासगंदगी फैल रही है। गंदगी में पड़ीप्लास्टिक खाने से गायों केबीमार होने की आशंका भीजताई जा रही है। स्थानीय लोगोंने नगर परिषद से शीघ्र सफाईकरवाने की मांग की है। -दीपक रेलवे स्टेशन रोड स्थित नहर के पास पेयजल पाइपलाइन फूटने सेपानी व्यर्थ बह रहा है। लगातार बहते पानी से सड़क पर जलभराव की स्थितिबन गई है। इससे राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानीका सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने पीएचईडी विभाग से शीघ्रमरम्मत कर व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। – प्रकाश माली कचरा और पॉलीथिनसड़कों पर फेंक रहे हैं सांड़बाव से लेकर घाचियोंकी फिलानी तक दुकानदारों द्वाराकचरा व पॉलीथिन सड़कों पर फेंकीजा रही है। यह कचरा नालियों मेंफंसने से गंदा पानी बाजार के मुख्यमार्ग पर बह रहा है। नालियों कीसफाई नहीं होने से दुर्गंध औरबीमारी फैलने की आशंका बढ़ गईहै। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद सेदुकानदारों को पाबंद कर नियमितसफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने कीमांग की है। – रूस्तम खान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *