वज्र प्रहार अभियान में 552 असामाजिक तत्व गिरफ्तार

भरतपुर| रेंज में वांछित और आदतन अपराधियों के खिलाफ 22 फरवरी 2026 को व्यापक “एरिया डॉमिनेशन” अभियान चलाया गया। भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर और डीग जिलों में एक साथ की गई इस कार्रवाई में 1117 पुलिस अधिकारियों-जवानों की 286 टीमों ने 1644 स्थानों पर दबिश दी। अभियान के दौरान कुल 552 वांछित अपराधी व असामाजिक तत्व गिरफ्तार किए गए। इनमें 74 स्थाई वारंटी/उद्घोषित अपराधी, 15 जघन्य अपराधों में वांछित, 12 सामान्य अपराधों में वांछित, 38 गिरफ्तारी वारंट के आरोपी, 4 इनामी अपराधी और 1 टॉप-10 अपराधी शामिल हैं। धारा 170 बीएनएस में 408 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। आर्म्स एक्ट के पुराने प्रकरणों में चालानशुदा 1070 आरोपियों की जांच की गई, जिनमें 239 के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई हुई। अवैध हथियार में 1 एफआईआर दर्ज कर 12 बोर बंदूक जब्त की गई। अवैध शराब के 8 प्रकरणों में 17 गिरफ्तारियां कर 370 देशी पव्वे और 12 लीटर हथकड़ शराब जब्त हुई। अवैध खनन के 16 मामलों में 157 टन पत्थर/बजरी जब्त की गई। इसे अपराध नियंत्रण कार्रवाई बताया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *