भरतपुर। श्री सैन समाज विकास समिति की ओर बगीची नाईयान शिव नगर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लक्ष्मी नारायण सैन ने नशा मुक्ति अभियान चलाने पर विचार विमर्श किया। इसके साथ ही जिले में नशा के खिलाफ अभियान चलाने की घोषणा की कि नशा एक भयंकर बीमारी है और हमें सैन समाज के युवाओं को इससे दूर रखना है। जिला अध्यक्ष भगवान सिंह ने बताया 26 फरवरी को होली मिलन समारोह करने की घोषणा की गई। होली मिलन समारोह बगीची नाईयान शिवनगर भरतपुर में संपन्न होगा। इस अवसर पर रामनिवास शास्त्री, राजा सहनावली मदन हरिपुर, रामजीलाल कमांडेंट, मथुरा प्रसाद ठेकेदार, देवेंद्र कुमार ठाकुर, विनोद आदि मौजूद रहे।


