चित्तौड़गढ़ में 22 तस्कर गिरफ्तार:पुलिस की 85 टीमों ने दी दबिश, इनामी और हिस्ट्रीशीटर आरोपी भी पकड़े गए

चित्तौड़गढ़ पुलिस ने 22 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और 9 अलग-अलग मामले दर्ज किए। इस कार्रवाई में 2.344 किलो अफीम, करीब 83 किलो डोडाचूरा, 2.9 ग्राम स्मैक और 2.75 ग्राम एमडी बरामद की गई। जब्त किए गए सभी मादक पदार्थों को नियम के अनुसार कब्जे में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए गए हैं। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 85 टीमों ने संभाला मोर्चा ASP सरिता सिंह ने बताया – यह पूरी कार्रवाई ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत की गई। जिले में एक दिन का विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया, जिसमें 85 पुलिस टीमों को अलग-अलग इलाकों में लगाया गया। पुलिस ने संवेदनशील और पहले से चिन्हित स्थानों पर सघन गश्त की, कई जगह नाकाबंदी की और संदिग्ध लोगों की जांच की। पूरे जिले में पुलिस की अचानक बढ़ी हलचल से अपराधियों में हड़कंप मच गया। 52 वांछित अपराधी दबोचे, इनामी भी पकड़े गए अभियान के दौरान केवल नशा तस्करों पर ही नहीं, बल्कि पुराने और फरार आरोपियों पर भी सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने 52 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे थे। इनमें आबकारी, आर्म्स एक्ट, संपत्ति से जुड़े अपराध और अन्य गंभीर मामलों के आरोपी शामिल हैं। दो इनामी अपराधियों और 9 हिस्ट्रीशीटरों को भी हिरासत में लिया गया। कई थानों में हिस्ट्रीशीटरों को बुलाकर उनकी जांच और पूछताछ की गई। आबकारी, आर्म्स एक्ट और जुआ मामलों में भी कार्रवाई विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने अन्य अवैध गतिविधियों पर भी कड़ा रुख अपनाया। आबकारी अधिनियम के तहत 10 मामले दर्ज कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से अवैध शराब जब्त की गई। आर्म्स एक्ट के तहत 7 मामले दर्ज कर 7 आरोपियों को पकड़ा गया। इसके अलावा जुआ अधिनियम के तहत 3 मामलों में कार्रवाई की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *