पीएससी छात्रा के कुएं में कूदने का वीडियो:छतरपुर में 3 दिन पानी में पड़ी रही डेडबॉडी; दो बार मेंस एग्जाम में क्वालीफाई कर चुकी थी

छतरपुर में एमपीपीएससी (मप्र लोक सेवा आयोग) परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा के कुएं में कूदकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। वह तीन दिन से लापता थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में वह 21 फरवरी की सुबह 5 बजे कुएं में छलांग लगाते दिखी। घटना टोरिया मोहल्ले की है। परिवार ने सिटी कोतवाली थाने और एसपी कार्यालय में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसडीईआरएफ की टीम ने सोमवार शाम को उसका शव निकाला। छात्रा की पहचान तिलक अनुरागी (29) के रूप में हुई। वह दो बार पीएससी मेंस एग्जाम क्लियर कर चुकी थी। देखिए घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें डॉक्टरों ने पढ़ाई से दूर रहने की दी थी सलाह
पड़ोसी दीपक अनुरागी के मुताबिक, तिलक पढ़ाई में काफी होनहार थी। 16 फरवरी को भी उसने पीएससी की परीक्षा दी थी। हालांकि, डॉक्टरों ने उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए पढ़ाई से दूर रहने की सलाह दी थी। परिजनों का कहना है कि उसे 20 को उल्टियां हुईं थीं और रात में उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद 21 तारीख की सुबह वह लापता हो गई। परिवार ने कहा-ग्वालियर में चल रहा था इलाज
परिजन का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार चल रही थी और ग्वालियर में उसका इलाज चल रहा था। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने बताया कि मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *