विदिशा में महिला से बैग छीनने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:रास्ता पूछने के बहाने रोका, फिर झपटकर भागे थे; सोने का मंगलसूत्र और मोबाइल बरामद

विदिशा के नटेरन पुलिस ने 20 फरवरी को एक महिला से बैग छीनने के मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अक्कू उर्फ आकाश यादव (24) और शैलेन्द्र दागी (30) के रुप में हुई हैं। पुलिस के अनुसार, 20 फरवरी को अशोक तिवारी अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ बस से नटेरन पहुंचे थे। वे रावण गांव की तरफ पैदल जा रहे थे। चामराहा गांव के पास पुलिया पर तीन लोग मोटरसाइकिल से आए। उन्होंने रास्ता पूछने का बहाना बनाया और इसी दौरान एक आरोपी ने राजकुमारी के हाथ से बैग छीन लिया और वे भाग गए। बैग में करीब 10,000 रुपए का एक पुराना एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक पुराना मंगलसूत्र था, जिसमें सोने के 10 मोती लगे थे। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे और एसडीओपी मनोज मिश्रा के मार्गदर्शन में नटेरन पुलिस ने 24 फरवरी को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से सोने का मंगलसूत्र और मोबाइल बरामद किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *