उमापति महादेव मंदिर में दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव:शिव अभिषेक के बाद भजन संध्या और भंडारे का होगा आयोजन

संत हिरदाराम नगर के स्टेशन रोड स्थित उमापति महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर में पिछले 60 वर्षों से यह पर्व बड़े उत्साह से मनाया जा रहा है। शिव मंडली और मंदिर के मुख्य सेवाधारी चंद्र कुमार रामचंदानी और हीरो केसवानी ने कार्यक्रम की जानकारी दी। इस अवसर पर हीरो ज्ञानचंदानी और पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष माधु चांदवानी मौजूद रहे। महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी को सुबह 5 बजे से शिव अभिषेक शुरू होगा। सुबह 6 बजे से 10:30 बजे तक हवन का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक आम भंडारे का आयोजन होगा। कार्यक्रम में अजमेर के भगत ढोलण शर्मा और लखनऊ से पवन एंड पार्टी की भजन संध्या भी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *