नाबालिग छात्रा की हत्या का मामला:दस थानों के एसएचओ ढूंढ रहे हैं हत्यारे को, अब तक कोई सुराग नहीं

बीकानेर में आठवीं बोर्ड की परीक्षा देने घर से निकली 13 वर्षीय छात्रा के हत्यारों का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है। परिजन और ग्रामीण हॉस्पिटल में धरने पर बैठे। अभी तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया है। गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। 10 टीमें कर रहीं जांच, साइबर सेल भी एक्टिव SP कावेंद्र सिंह सागर ने बताया – मामले के खुलासे के लिए 10 टीमें गठित की गई हैं। जिले के 10 थानों के एसएचओ अलग-अलग दिशाओं में जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तकनीकी साक्ष्य जुटाने के लिए साइबर टीम भी सक्रिय है। कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है। परिजनों से लगातार वार्ता जारी है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। FIR में दुष्कर्म की आशंका, उसी एंगल से जांच परिजनों ने दर्ज कराई एफआईआर में दुष्कर्म की आशंका भी जताई है। ऐसे में पुलिस इस एंगल से भी गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हत्या से पहले दुष्कर्म हुआ था या नहीं। फिलहाल जांच टीम हत्या से पूर्व दुष्कर्म की संभावना को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटा रही है। फास्ट ट्रैक कोर्ट से मिले सजा : अशोक गहलोत पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना को राज्य को शर्मसार करने वाली बताया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए और फास्ट ट्रैक अदालत के माध्यम से उन्हें कड़ी सजा दिलाई जानी चाहिए। गहलोत ने राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल भी खड़े किए हैं। केंद्रीय मंत्री ने ली रिपोर्ट, कई नेता मौके पर पहुंचे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने स्वयं एसपी कावेंद्र सिंह सागर से फोन पर बातचीत कर अब तक की जांच की जानकारी ली और मामले का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विधायक अंशुमान सिंह भाटी, पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और पूर्व राज्यमंत्री महेंद्र गहलोत भी मौके पर पहुंचे और घटना पर चिंता जताते हुए विरोध दर्ज कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *