स्वामी प्रेमानंद के दरबार पहुंचे सिंगर निक्कू, VIDEO:हालचाल पूछा; कृष्ण भजन गाया- सोहना जी सोहना मेरा शाम, मैं वारी जावां

पंजाबी सिंगर इंद्रजीत सिंह निक्कू बीते शनिवार वृंदावन पहुंचे। जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज के दरबार में हाजिरी लगाई। निक्कू ने दरबार में पहुंचकर हाथ जोड़कर सबसे पहले प्रेमानंद महाराज का हालचाल पूछा। इस दौरान निक्कू प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेते नजर आए। उन्होंने निक्कू का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में निक्कू ने प्रेमानंद महाराज के दरबार में हाथ जोड़ कर पहुंचे। निक्कू को सेवकों ने प्रेमानंद महाराज से मिलवाया और बताया कि ये पंजाबी सिंगर हैं और गीत गाते हैं। जिसके बाद निक्कू ने उनका हालचाल पूछा। निक्कू ने कृष्ण भजन गाने की इच्छा जाहिर की। प्रेमानंद महाराज ने भी कहा कि क्या वो गाना चाहेंगे। जिसके बाद निक्कू ने भजन गाया- सोहना जी सोहना मेरा शाम, मैं वारी जावां… प्रेमानंद महाराज से मिल चुके हैं कई बड़े सितारे वृंदावन के प्रेमानंद जी महाराज को हर कोई जानता है। करोड़ों लोग सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज का सत्संग सुनते हैं और उनके दर्शन करना चाहते हैं। अक्सर बड़ी हस्तियां प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंचती रहती हैं। हाल ही में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी फिल्म अभिनेत्री अनुष्का के साथ पहुंचे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *