धान से लदा ट्रक कार पर पलटा, 3 की मौत:सर्जरी के बाद घर लौट रहे पति-पत्नी, बेटे ने पुणे से कैब बुक की थी

राजधानी रायपुर में रविवार रात धान से लदा ट्रक कार के ऊपर पलट गया। इस हादसे में कार सवार पति-पत्नी और ड्राइवर की मौत हो गई। सर्जरी के बाद दंपती घर लौट रहे थे। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान राजकुमार शर्मा (66), पद्मा की रूप में हुई है। जो बलौदाबाजार के रहने वाले थे। ड्राइवर का नाम प्रवीण बताया जा रहा है। बड़े बेटे ने पुणे से ऑनलाइन कैब बुक की थी। इसी से राजधानी से बाहर निकले ही थे कि हादसा हो गया। देखिए पहले ये हादसे की तस्वीरें- पढ़िए पूरी घटनाक्रम जानकारी के मुताबिक, राजकुमार शर्मा (66) इलाज राजधानी के एमएमआई अस्पताल में 10 फरवरी से भर्ती थे। वहां सफल बाइपास सर्जरी हुई थी। अस्पताल में भर्ती के दौरान वे बार-बार अपने बेटे मनीष शर्मा से घर तिल्दा जाने की जिद करते रहे। रविवार को शाम तक जब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली, तब घर लौटने के लिए बड़े बेटे मनोज शर्मा ने पुणे ऑनलाइन कैब बुक की थी। कार सवार पति-पत्नी जैसे ही पुरानी विधानसभा के पास नरदहा पहुंचे तो धान से लदा ट्रक कार के ऊपर पलट गया। ट्रक और उसमें रखी धान की बोरियां एक साथ कार पर गिर गई। इस हादसे में कैब ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति-पत्नी घायल अवस्था में कार में फंसे रहे। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इलाज शुरू होने के आधे घंटे के भीतर दंपती की मौत स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायल दंपती को बाहर निकाला गया और पास के अस्पताल में पहुंचाया गया। लेकिन इलाज शुरू होने के आधे घंटे के भीतर दंपती की मौत हो गई। दोंदेकला जा रहा था ट्रक DSP वीरेंद्र चतुर्वेदी ने घायलों के मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रक पलौद के धान केंद्र से दोंदेकला जा रहा था। ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। ट्रक कार को ओवरटेक कर रहा था प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार डीपीएस स्कूल के सामने थी। स्पीड ब्रेकर के चलते कार की स्पीड कम थी। उसी समय बलौदाबाजार की ओर ही जा रहा धान लदा ट्रक कार को ओवरटेक कर रहा था। ब्रेकर में जर्क के चलते ट्रक का लॉकिंग हुक (पट्‌टा) टूट गया। ट्रक अनियंत्रित होकर बांईं ओर जा रही कार पर पलट गया। बताया जा रहा है कि बड़ा बेटा पुणे की एमएनसी में काम करता है और छोटा बेटा मनीष शर्मा रियल एस्टेट का काम देखता है। ……………………… यह खबर भी पढ़ें… सरकारी वाहन ने ई-स्कूटर को टक्कर मारी…भाई की मौत: बहन घायल, सीएम हाउस के पास हादसा, स्कूल जा रहे थे बच्चे, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ क्लब के सामने शुक्रवार सुबह करीब 7.50 बजे ई-स्कूटर से स्कूल जा रहे भाई-बहन को पुलिस वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-स्कूटर अनियंत्रित हो गई और दोनों भाई-बहन सड़क पर गिर पड़े। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *