बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वे चादर चढ़ाने वाले हिन्दुओं से कहेंगे कि चादर चढ़ाने का ज्यादा शौक है, तो वे पुष्कर आकर पितरों के लिए पिंडदान करें। तुम्हारा बेड़ा पार हो जाएगा। पं. धीरेंद्र शास्त्री रविवार शाम जगत पिता ब्रह्माजी के मंदिर में दर्शन करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुष्कर आने का सौभाग्य मिला, यह भगवान ब्रह्मा जी की भूमि है। सतयुग का देवस्थान है। 52 शक्ति पीठों में से एक मां भगवती चामुंडा यहां विराजती हैं। राजस्थान की भूमि वीरों और संतों की भूमि है। शास्त्री ने शाम 7 बजे पुष्कर सरोवर के सप्तऋषि घाट पर महाआरती की। इसके बाद उन्होंने जगत पिता ब्रह्माजी के मंदिर में चार मुखों का पूजन और दर्शन किया। 10 साल पहले पुष्कर आए थे शास्त्री ब्रह्मा मंदिर के पुजारी लक्ष्मी निवास कृष्णगोपाल वशिष्ठ ने पं. शास्त्री का स्वागत किया और तीर्थ तथा मंदिर के बारे में जानकारी दी। पं. शास्त्री मंदिर के सभा भवन में भी कुछ देर रुके, वे सोफे की बजाय नीचे जमीन पर बिछी दरी पर ही बैठे। यहां उन्होंने बताया कि वे 10 साल पहले पुष्कर आए थे, सरोवर और ब्रह्मा जी के दर्शन किए थे। इस दौरान उन्होंने चामुंडा माता शक्ति पीठ में तपस्या भी की थी। मंदिर से जाते समय पं. धीरेंद्र शास्त्री का बड़ी संख्या में लोगों ने अभिवादन किया। जय-जय सियाराम के नारे लगाए। सीएम कल पुष्कर आएंगे, तैयारी शुरू मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा मंगलवार को पुष्कर आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वे यहां श्री हनुमंत कथा में शामिल होंगे। उनके लिए पुष्कर में हेलीपैड और सेफ हाउस की व्यवस्था की जा रही है। सीएम शर्मा 28 फरवरी को कायड़ विश्रामस्थली पर प्रस्तावित प्रधानमंत्री की सभा की तैयारियों का भी जायजा लेंगे। हालांकि यात्रा का आधिकारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है। आज से पुष्कर में ऐसी रहेगी ट्रेफिक व्यवस्था…. यातायात डायवर्जन
* कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर वाहनों का प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा।
* अजमेर जयपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज / प्राईवेट बसों को बागड चौराहा से भट्टबाय गणेश मंदिर मार्ग से होकर वैकल्पिक मार्ग की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
* मेडता सिटी नागौर की तरफ से आने वाली रोडवेज / प्राईवेट बसें फुल मण्डी पुष्कर तक आयेगी व वही से वापिस जायेगी।
* जयपुर अजमेर से कथा में आने वाले चौपहीया वाहन, नौखण्डी, बांगड चौराहा, रानी चौराहा होकर पुराने मैला मैदान में पार्क होगे तथा वापसी में पुराने मैला मैदान से गनाहेडा फाटक होकर तिलोरा की तरफ निकलगे। रानी तिराहे से बांगड तिराहा व नौखण्डी की तरफ नही जाने दिया जायेगा।
* नागौर की तरफ से आने वाले कार / चौपहिया वाहन जो कथा में जायेगें वो गनाहेडा तिराहे से सावित्री रिसोर्ट, कहारों का चौराहा, युवराज फार्म से मोतीसर हैलीपेड पर जाकर पार्क होगें व इसी रूट से वापस आयेगे।
* नागौर से कथा में आने वाली बसे आरटीडीसी पार्किंग में भी पार्क की जावेगी।
* आज से तीन दिन तक बांगड तिराहे की तरफ आने वाले चौपहिया वाहन गनाहेडा फाटक तक आ सकेंगे, इस मार्ग पर बस व भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः निषेध रहेगा। (वन वे) गनाहेडा फाटक से बांगड तिराहे की तरफ जाने वाला ट्रेफिक बंद रहेगा।
* खरेखडी की तरफ से आने वाले वाहन सावित्री माता मंदिर के पास पार्क होंगे और वहीं से वापस जायेंगे।
* एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं को निर्धारित विशेष मार्ग से आवागमन की अनुमति रहेगी वाहन के लिए पार्किंग स्थलः-
* लिंक रोड भट्टबाय गणेश जी मंदिर (बस पार्किंग)
* तहसील पार्किंग (बस पार्किंग)
* आरटीडीसी पार्किंग (बस पार्किंग)
* हेलीपेड मोतीसर रोड (बस पार्किग)
* हेलीपेड पार्किंग (चौपहीया पार्किंग)
* मेला मैदान पुराना (चौपहीया पार्किंग)
* थाने के पास खादी ग्रामोधोग पार्किंग (चौपहीया पार्किंग)
* सन्तोषी माता मंदिर के पास खेरखडी रोड (चौपहीया पार्किंग)
* गनाहेडा स्कूल ग्राउण्ड (चौपहीया पार्किंग)
* अम्बेडकर भवन पार्किंग (चौपहीया पार्किंग)
* वन विभाग पार्किंग (चौपहीया पार्किंग) (इनपुट-अभिषेक शर्मा, पुष्कर)


