चित्तौड़गढ़ पूर्व उप जिला प्रमुख जनक सिंह का निधन:वर्तमान में बस्सी के सरपंच थे, उदयपुर के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

चित्तौड़गढ़ जिले की ग्राम पंचायत बस्सी के वर्तमान सरपंच और पूर्व उप जिला प्रमुख जनक सिंह का सोमवार को निधन हो गया। वे पिछले 25 दिनों से बीमार चल रहे थे और उदयपुर के एक निजी अस्पताल की आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था। जनक सिंह बस्सी कमांड क्षेत्र के सौ गांवों में अपनी मजबूत राजनीतिक पकड़ के लिए जाने जाते थे। वे गरीबों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। अपने जीवनकाल में उन्होंने विभिन्न सामाजिक संगठनों, धार्मिक स्थलों और शैक्षणिक संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उनके दो पुत्र हैं, जिनमें से एक उदयपुर के बी.एन. कॉलेज में प्रेसिडेंट के पद पर रह चुके हैं। उनके निधन की खबर से आसपास के गांवों में शोक की लहर छा गई है। उनकी अंत्येष्टि मंगलवार को बस्सी स्थित लक्ष्मीनाथ मंदिर के पास महासतियों में की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *