बस में बैठे नशेड़ी ने कार-सवार ADCP को किए अश्लील-इशारे:अधिकारी ने सिटी बस रुकवाकर आरोपी को किया पुलिस के हवाले

जोधपुर के रातानाडा क्षेत्र में एक मनचले ने एक महिला पुलिस अधिकारी को अश्लील इशारे किए। सिटी बस में सफर कर रहे नशेड़ी ने कार सवार महिला एडीसीपी के साथ अभद्रता की। महिला एडीसीपी अपने बच्चे को दूध पिला रही थी। इसी दौरान यह घटना हुई। इस पर महिला अधिकारी ने बस को रुकवाया ओर मनचले को पुलिस के हवाले किए। आरोपी की पहचान बसीर उर्फ सूरज के रूप में हुई है। वह नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था। उसे इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि जिस महिला के साथ वह अभद्रता कर रहा है, वह पुलिस विभाग की वरिष्ठ अधिकारी हैं। पुलिस अधिकारी ने कंट्रोल रूम में फोन कर दी सूचना
महिला अधिकारी के मुताबिक वे अपने बच्चे के साथ कार में जा रही थी। उनके साथ एक ओर महिला भी थी। रास्ते में कार रोककर बच्चे को दूध पिला रही थी। इसी दौरान वहां से एक सीटी बस निकली। उसमें बैठे मनचले ने अश्लील इशारे किए। इस पर उन्होंने बस को रुकवाया। वहीं कंट्रोल रूम को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही रातानाडा थाना पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शांतिभंग करने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। रातानाडा पुलिस थाना प्रभारी दिनेश लखावत ने बताया- सार्वजनिक स्थान पर अशोभनीय हरकत और कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बता दें कि महिला अधिकारी के विरोध करने पर आरोपी ने बहाने बताते हुए कहा कि वो गुटखा खा रहा था। कभी पागल बनने के बहाने भी किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *