यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हुई हैं। सुबह पहली पाली में 10वीं के स्टूडेंट्स ने हिंदी और सामान्य हिंदी का पेपर दिया। परीक्षा सुबह 8.30 से 11:45 बजे के बीच कराई गई। दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से 12वीं के स्टूडेंट्स ने हिंदी और सामान्य हिंदी के पेपर दिए। वहीं, हाईस्कूल के छात्रों की हेल्थ केयर की परीक्षा हुई। परीक्षा शाम 5:15 बजे खत्म हुई। एग्जाम सेंटर्स पर इतनी सख्ती थी कि कानपुर में छात्रों के मोजे तक उतरवा दिए। छात्राओं की हेयर क्लिप तक की जांच की गई। आगरा में यूपी बोर्ड की लापरवाही से हाईस्कूल के एक छात्र को परेशान होना पड़ा। छात्र के एडमिट कार्ड में उसका जेंडर गलत लिख दिया गया। स्कूल प्रशासन ने ‘मेल’ की जगह ‘फीमेल’ लिख दिया। मंत्री ने टीका लगाकर बच्चों का स्वागत किया
लखनऊ में शिक्षा मंत्री गुलाब देवी एग्जाम सेंटर पहुंचीं। वहां इंतजाम चेक किए। बच्चों को टीका लगाकर उन्होंने सेंटर्स पर स्वागत किया। वाराणसी में बच्चों को एग्जाम से पहले मिठाई खिलाई गई। गोरखपुर में DIOS कंट्रोल रूम पहुंच गए। उन्होंने वहां परीक्षा की तैयारियां देखीं। पहली बार उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 के तहत कराई जा रही है। यूपी बोर्ड परिषद के सचिव भगवती सिंह बताते हैं- इस अधिनियम के तहत सॉल्वर गिरोह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जिसमें 1 करोड़ रुपए जुर्माना और आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है। प्रयागराज स्थित माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां से पूरे प्रदेश के सेंटरों की मानिटरिंग CCTV के जरिए की जा रही है। वहीं, प्रयागराज में महाकुंभ मेले में भीड़ के चलते परीक्षा को कैंसिल किया गया है। 24 को होने वाला एग्जाम 9 मार्च को कराया जाएगा। आज पहली पाली में 161964 और दूसरी पाली में 110860 यानी कुल 272824 बच्चों ने परीक्षा छोड़ी है। 9 छात्र नकल करते पकड़े गए। इनमें 6 लड़के और 3 लड़कियां हैं। 14 ऐसे लोग पकड़े हैं, जो दूसरों की जगह परीक्षा दे रहे थे। इनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। यूपी में बोर्ड परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…


