जैसलमेर में इस सप्ताह 35 डिग्री पहुंच सकता है पारा:फरवरी में ही तपने लगा जैसलमेर, सर्दी का दौर खत्म, पंखे-कूलर चलने लगे

जैसलमेर में सर्दी का दौर अब पूरी तरह खत्म हो चुका है और मरुधरा में सूरज के तेवर तल्ख होने लगे हैं। रविवार को जिले के तापमान में आए उछाल ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार भीषण गर्मी समय से पहले दस्तक दे चुकी है। रविवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने वातावरण से हल्की ठंडक को भी पूरी तरह गायब कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पारे की वर्तमान रफ्तार को देखते हुए अनुमान है कि फरवरी के अंतिम दिनों तक अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। दिन और रात के पारे में फिलहाल 16 डिग्री का अंतर चल रहा है, जो आने वाले दिनों में और कम होगा। दिन का पारा सामान्य से 4 डिग्री ऊपर मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को दिन का पारा सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक रहा, वहीं रात का तापमान भी सामान्य से 2.1 डिग्री ऊपर यानी 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय सूरज की सीधी और तीखी किरणों के कारण सड़कों और बाजारों में आवाजाही करने वाले लोगों को पसीने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। घरों में पंखे रफ्तार पर, कूलरों की बढ़ी डिमांड गर्मी के बढ़ते अहसास के साथ ही जैसलमेर की जीवनशैली बदल गई है। लोगों ने अब ऊनी और गर्म कपड़ों को पूरी तरह पैक कर दिया है।घरों और दफ्तरों में धूल फांक रहे कूलरों और एसी की सर्विसिंग के लिए मैकेनिकों की मांग अचानक बढ़ गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर नए पंखे और एयर कंडीशनर खरीदने वालों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानदार भी सीजन के नए स्टॉक को सजाने में जुट गए हैं। 35 डिग्री तक जा सकता है पारा मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आगामी एक सप्ताह तक मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। आसमान साफ रहने और शुष्क हवाओं के कारण तापमान में अभी और बढ़ोतरी होने के आसार हैं। पारे की वर्तमान रफ्तार को देखते हुए अनुमान है कि फरवरी के अंतिम दिनों तक अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। दिन और रात के पारे में फिलहाल 16 डिग्री का अंतर चल रहा है, जो आने वाले दिनों में और कम होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *