भीलवाड़ा के मांडल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-48 पर रविवार शाम एक सड़क हादसे में ट्रेलर की टक्कर से ट्रैक्टर ड्राइवर और एक बाइक सवार घायल हो गए। ट्रैक्टर का अगला टायर अचानक फट गया। ड्राइवर ने वाहन को नियंत्रित करने के लिए ब्रेक लगाए, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की चपेट में आया बाइक सवार टक्कर के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पीछे की ओर मुड़ गया। इसी दौरान पास से गुजर रहा एक बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया। हादसे में बाइक चालक मोनू नीलगर और ट्रैक्टर चालक भैरू भील घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस ने हटवाए वाहन, खुलवाया जाम घटना की सूचना मिलते ही एएसआई कैलाश धाभाई मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। मामले में प्रकरण दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। क्रेडिट: जितेंद्र सिंह गौड़, मांडल


