दिल्ली पुलिस ने एआई इंपैक्ट समिट में प्रदर्शन करने के आरोप में यूथ कांग्रेस के दो और नेताओं को ग्वालियर से गिरफ्तार किया है। इनके नाम राजा गुर्जर और अजय कुमार हैं।इससे पहले रविवार को यूथ कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव को भी ग्वालियर से हिरासत में लिया गया था। आरोप है कि इन नेताओं ने कार्यक्रम में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया था, जिसका वीडियो भी सामने आया था। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। दिल्ली (तिलक नगर थाना) पुलिस की टीम ग्वालियर आई थी। स्थानीय पुलिस की मदद से विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र और झांसी रोड थाना क्षेत्र से तीनों को हिरासत में लिया। पूछताछ के लिए तीनों को दिल्ली ले जाया गया है। देखिए AI समिट में प्रदर्शन की 3 तस्वीरें… प्रदर्शन के कई वीडियो भी सामने आए थे दरअसल, 20 फरवरी को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में युवक कांग्रेस ने AI समिट 2026 में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के कई वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें 15-20 कार्यकर्ता हाथ में सफेद रंग की टी-शर्ट लिए हुए हैं। टी-शर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फोटो लगी है। उस पर लिखा है- PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड। इन्हीं वीडियो के आधार पर दिल्ली पुलिस युवक कांग्रेस के नेताओं की पहचान कर कार्रवाई कर रही है। जितेंद्र के पिता बोले- घर में घुसे, बेटे को थप्पड़ मारे जितेंद्र यादव ग्वालियर के पटेल नगर सिटी सेंटर में जितेंद्र यादव रहता है। उनके पिता केशव यादव ने दैनिक भास्कर को पूरा घटनाक्रम बताया। उन्होंने रोते हुए कहा- शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे हम सभी सो रहे थे। जितेंद्र भी अपने कमरे में था। केशव यादव के मुताबिक- अचानक परिसर के गेट पर किसी की आहट हुई। जब तक हम जागकर बाहर आए, कुछ लोग गेट खोले बिना ही अंदर आ चुके थे। उनमें से कुछ वर्दी में थे तो कुछ सादे कपड़ों में। जबरदस्ती कमरे में गए, थप्पड़ मारते हुए नीचे लाए केशव यादव ने बताया कि उन्होंने हमसे जितेंद्र के बारे में पूछा, फिर जबरदस्ती ऊपर उसके कमरे में चले गए। उसे थप्पड़ मारते हुए नीचे ले आए। हमने पूछा तो उनमें से कुछ लोगों ने खुद को यूनिवर्सिटी थाने से बताया तो कुछ लोगों ने क्राइम ब्रांच का स्टाफ होने की बात कही। वे जितेंद्र को सीएसपी लिखी दिल्ली के रजिस्ट्रेशन वाली स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठाकर ले गए। हम रात में ही कुछ नेताओं के साथ थाने गए तो उन्होंने हमें बेटे से मिलने भी नहीं दिया। अपने मोबाइल से ही बात कराई थी। बताया कि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के मामले में जितेंद्र को हिरासत में लिया है। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढे़ं… AI समिट में यूथ कांग्रेस का टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को AI समिट 2026 में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ‘PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड’ के नारे लगाए। पढ़ें पूरी खबर…


