टिब्बी में 3 पेड़ काटे, रोकने पर कुचलने की कोशिश:पर्यावरण प्रेमी पर किया जानलेवा हमला, आरोपी फरार

हनुमानगढ़ जिले में टिब्बी वन रेंज क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई और एक पर्यावरण प्रेमी पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। सहायक वनपाल अरविंद कुमार ने टिब्बी थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जानलेवा हमले के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवादी अरविंद कुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब 7:30 बजे सीएसपी राजस्थान फीडर की 588-89 आरडीएलएस पर 3 लोग अवैध रूप से पेड़ों की कटाई कर रहे थे। मौके पर सफेदे के 3 पेड़ मशीन से काटे हुए पाए गए। इन लोगों के पास एक पिकअप गाड़ी भी खड़ी थी। जान से मारने की धमकी दी, पिकअप चढ़ाने का प्रयास
इसी दौरान सहारणी निवासी बुधराम वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने पेड़ काट रहे लोगों से पूछताछ की। आरोपियों ने अपनी पहचान सूरज और मदनलाल निवासी सिरसा के रूप में बताई। उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। एफआईआर के अनुसार, जब बुधराम ने उन्हें पेड़ काटने से रोका, तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। धमकी के बाद आरोपियों ने अपनी पिकअप गाड़ी बुधराम पर चढ़ाने का प्रयास किया। बुधराम के शोर मचाने पर आरोपी गाड़ी लेकर हरियाणा सीमा की ओर फरार हो गए।
बुधराम ने घटना की सूचना सहायक वनपाल अरविंद कुमार को दी। इसके बाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। मामले की जांच एएसआई दिनेश कुमार को सौंपी गई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *