दौसा जिले में एक बार फिर मौसम बदल गया है। यहां बीती रात से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं, इससे धूप की लुकाछिपी बनी हुई है। बादल छाए होने के कारण सोमवार सुबह से ही धूप नहीं निकलने से मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आगामी दिनों में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम में बदलाव से जिले में फिलहाल बारिश का अलर्ट नहीं है। समय से पहले आ सकती है गर्मी वहीं, मौसम विभाग के अनुसार कम पश्चिमी विक्षोभ आने और बारिश नहीं होने से इस बार समय से पहले गर्मी आ सकती है। आशंका है कि मार्च के पहले सप्ताह में होली के दौरान तेज गर्मी रह सकती है। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या उससे भी ऊपर तक दर्ज हो सकता है। अगले एक सप्ताह कैसा रहेगा मौसम? मौसम केन्द्र जयपुर ने राज्य में अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। होली पर तेज गर्मी रह सकती है। जयपुर, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर संभाग के एरिया में दिन में तेज धूप रहने और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे आसपास दर्ज हो सकता है। वहीं, 23-24 फरवरी को दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी।


