बिलासपुर में सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन… VIDEO:युवक और युवतियों ने केक काटकर मनाया जन्मदिन, जमकर आतिशबाजी भी की

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कुछ युवक-युवती ने सड़क पर जन्मदिन का जश्न मनाया। इसके अलावा जमकर आतिशबाजी की गई। सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। घटना सरकंडा-कोनी रोड की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, रविवार रात सड़क किनारे युवक-युवती ने बर्थडे सेलिब्रेशन किया। स्कूटी की सीट पर केक काटा गया। वीडियो में 2 युवती और 2 युवक बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले 16 फरवरी को सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर कुछ युवकों ने सड़क जाम कर जन्मदिन मनाया था। उन्होंने अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाईवे पर जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान करीब 1 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। बता दें कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़कों पर बर्थडे सेलिब्रेशन, स्टंट और यातायात बाधित करने के मामलों में सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद लगातार इस तरह के वीडियो सामने आ रहे हैं। देखिए सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें… अब पढ़िए सिलसिलेवार पूरी कहानी जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 11 बजे युवक-युवती रतनपुर रोड स्थित ढाबे में खाना खाने निकले थे। इसी दौरान सरकंडा-कोनी रोड पर बाइक खड़ी कर सड़क पर ही केक काटने लगे। उनके साथ आए युवक सड़क पर आतिशबाजी करने लगे, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। कार सवार लोगों ने सड़क पर चल रहे इस जश्न का वीडियो बना लिया। बाद में इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक-युवती सड़क पर केक काट रहे हैं और अन्य युवक बाइक खड़ी कर आतिशबाजी कर रहे हैं। पुलिस की सख्ती बेअसर SSP रजनेश सिंह पहले ही सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन और स्टंटबाजी पर सख्ती दिखा चुके हैं। पुलिस अफसरों और थाना प्रभारियों को ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पहले भी वायरल वीडियो के आधार पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की गई है। इसके बावजूद कुछ युवाओं पर सख्ती का असर नहीं दिख रहा है। टबाजी और केक काटने पर हाईकोर्ट सख्त छत्तीसगढ़ में लगातार हाईवे पर बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर सख्ती दिखाई थी। 3 महीने पहले हाईकोर्ट ने कहा था कि पुलिस की कार्रवाई केवल दिखावे के लिए नहीं होनी चाहिए। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने कहा था कि पुलिस की कार्रवाई ऐसी होनी चाहिए, जिससे ऐसे अपराधियों को सबक मिले। कोर्ट ने सड़कों पर स्टंटबाजी के साथ ही बर्थ-डे सेलिब्रेशन पर राज्य सरकार से कहा कि नियमों और प्रावधानों का सख्ती से पालन करें। सभी जिलों में कड़ाई बरतने की कही थी बात 21 नवंबर 2025 को मामले की सुनवाई के दौरान मुख्य सचिव ने अपने शपथपत्र में बताया कि 25 अक्टूबर को मंत्रालय में आईजी कॉन्फ्रेंस रखी गई थी। इसमें प्रदेश भर के कलेक्टर और एसपी रैंक के अधिकारी शामिल हुए थे। इसमें सभी जिलों को कड़ाई बरतने कहा गया है। पीएचक्यू से भी इसके लिए आदेश जारी किए गए हैं। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि जिन गाड़ियों को जब्त किया गया था उन्हें बॉन्ड भरवाते हुए और शर्तों के साथ छोड़ा जा सकता है। एक साल में इस तरह की कोई और घटना होने पर जब्ती के साथ ही पेनल्टी लगानी होगी। हाईकोर्ट की चेतावनी- युवाओं को मिले सख्त सजा सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने चेतावनी दी कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी करने वाले युवाओं को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि यह दूसरों के लिए सबक बने। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि पुलिस का प्रकोप अक्सर केवल गरीब, मध्यम वर्ग और दलितों पर पड़ता है। कोर्ट ने कहा था कि संपन्न और बाहुबलियों के खिलाफ पुलिस नख-दंतहीन बाघ बन जाती हैं। ऐसे लोग मामूली जुर्माना भरकर आसानी से छोड़ दिए जाते हैं और उनके वाहन भी वापस कर दिए जाते हैं। …………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़ें… बीच सड़क बर्थडे सेलिब्रेशन, आधे घंटे रुकी रही एंबुलेंस, VIDEO: अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाईवे पर पटाखे फोड़े, केक काटा; दोनों ओर गाड़ियों की लाइन लगी छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर कुछ युवकों ने सड़क जाम कर जन्मदिन का जश्न मनाया। 16 फरवरी की रात अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाईवे पर उन्होंने जमकर आतिशबाजी की। इसके बाद कार की बोनट पर केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेशन किया गया। इस दौरान करीब 1 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *