अलवर में नगर पालिका बहादरपुर में गड्ढों में तब्दील रामगढ़ रोड पर डेढ़ फीट पानी भरा है। जिसमें सोमवार को एक ई-रिक्शा पलट गया। जिसके बाद नगर पालिका बहादरपुर के युवा पानी में उतर गए। नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। प्रशासन के प्रति रोष जताते हुए कहा कि आए दिन दुपहिया वाहन गिर जाते हैं। कई चोटिल हो चुके हैं। उसके बावजूद भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। नगर पालिका के युवक रविंद्र कुमार ने बताया कि रामगढ़ रोड की सुध नहीं ली जा रही है। जबकि इसमें आए दिन दुपहिया वाहन गिर जाते हैं। सोमवार सुबह तो ई-रिक्शा गिर गया। जिसमें सवारी मुश्किल से बची है। इससे पहले भी कई बार दुपहिया वाहन गिर चुके हैं। रोड पर करीब डेढ़ फीट पानी भरा है। नगर पालिका प्रशासन कोा खूब शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद सुध नहीं ली गई। जिसके कारण युवाओं ने पानी में उतरकर विरोध जताया। ताकि प्रशासन कुछ ध्यान दे। जल्दी रोड को दुरुस्त नहीं किया गया तो बड़ा विरोध किया जाएगा। इसके अलावा कोई बड़ी जन हानि हुई तो उसका दोषी भी प्रशासन होगा। ये देखिए PHOTOS


