जयपुर के क्लब में एक्टर अर्जुन रामपाल बने डीजे:शहर में हुई धमाकेदार डीजे नाइट, फिल्मों के ट्रैक पर झूमी ऑडियंस, धुरंधर फिल्म के गाने भी बजाए

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने टोंक रोड स्थित द बॉस क्लब में डीजे परफॉर्मेंस देकर जयपुर की नाइटलाइफ में चार चांद लगा दिए। लाइव म्यूजिक और डीजे बीट्स के अनोखे मेल के साथ अर्जुन ने ऐसा माहौल बनाया कि क्लब में मौजूद सैकड़ों लोग देर रात तक झूमते रहे। अर्जुन रामपाल ने अपनी परफॉर्मेंस के दौरान अलग-अलग म्यूजिक स्टाइल के साथ प्रयोग किए। इलेक्ट्रॉनिक बीट्स के साथ लाइव साउंड का फ्यूजन पेश करते हुए उन्होंने दर्शकों को एक नया अनुभव दिया। खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी फिल्मों के लोकप्रिय गानों को भी नए अंदाज में मिक्स कर प्ले किया, जिस पर ऑडियंस ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। हाल ही में फिल्म धुरंधर में नजर आए अर्जुन ने इस फिल्म के ट्रैक भी डीजे सेट में शामिल किए। इन गानों को अलग बीट और मिक्सिंग के साथ पेश किया गया, जिससे माहौल और ज्यादा जोशीला हो गया। क्लब में अर्जुन को सुनने और देखने के लिए बड़ी संख्या में युवा और म्यूजिक लवर्स पहुंचे। जैसे ही वे डीजे कंसोल पर आए, दर्शकों ने जोरदार तालियों और हूटिंग के साथ उनका स्वागत किया। पूरी रात क्लब में डांस फ्लोर भरा रहा और लोग हर ट्रैक पर झूमते नजर आए। परफॉर्मेंस के दौरान अर्जुन ने ऑडियंस से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि जयपुर में परफॉर्म करना हमेशा खास होता है। मैं पहले भी कई बार यहां आ चुका हूं। यहां की ऑडियंस का कोई जवाब नहीं है। डीजेइंग मेरा पैशन है और मैं इसे दिल से एन्जॉय करता हूं। अर्जुन रामपाल की इस डीजे नाइट ने जयपुर के म्यूजिक प्रेमियों को एक यादगार शाम दी, जहां बॉलीवुड ग्लैमर और इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक का शानदार संगम देखने को मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *