आसमान ने तिरंगा ओढ़ा, जयपुर का सैल्यूट:आसमानी शक्ति और साहस के अद्भुत प्रदर्शन का साक्षी बना जलमहल

रविवार का दिन जयपुर के हर उस शख्स के जेहन में हमेशा के लिए यादगार लम्हा बन गया, जब वे सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम के एयर शो और हवाई करतब के साक्षी बने। जलमहल की पाल पर लोग आसमान से गुजरते 9 हॉक एमके-132 एयरक्राफ्ट की गर्जना और दहाड़ के साक्षी बने। 18 हवाई करतब में बैरेल रोल,लूप,क्रॉसेस, इनवर्टेड फ्लाइंग, हार्ट मैन्युवर, डीएनए जैसे फॉर्मेशन देखे। इसे टीम के डिप्टी लीडर विंग कमांडर तेजेश्वर सिंह की नेतृत्व में बनाया गया। जयपुर की तीनों पायलट का अपने शहर में खास फॉर्मेशन जयपुर के तीनों पायलट विंग कमांडर राजेश काजला, विंग कमांडर अंकित वशिष्ठ, स्क्वाड्रन लीडर संजेश सिंह ने मिलकर अपनी सरजमीं की शान आमेर महल के लिए तिरंगे के रूप में खास फॉर्मेशन बनवाया। पलके झपकाए बिना बच्चे, बड़े सभी आसमान की ओर कभी दाए, और कभी ठीक जल महल के सामने वाली पहाड़ी से आते एयरक्राफ्ट्स देखते रहे। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े व सीएम भजनलाल शर्मा उपस्थित रहे। सारंग का रोमांचक हवाई प्रदर्शन ब्रह्मोस मिसाइल और तेजस फॉर्मेशन बनाई हवा में शौर्य: 18 फॉर्मेशन से फिजा में रोमांच, गगन से जमीं तक देशभक्ति

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *