गढ़वा|गढ़वा जिला में सामाजिक कार्यों में अग्रिम पंक्ति में गिने जाने वाले समाजसेवी संगठन जागृति युवा क्लब का पुनर्गठन किया गया। इसी क्रम में क्लब के कार्यालय स्वामी विवेकानंद एकेडमी विद्यालय परिसर में क्लब के आम सभा की एक बैठक बुलाई गई। उक्त बैठक में क्लब के सदस्यों ने सर्वसम्मति से जितेंद्र कुमार पाल को अध्यक्ष, सत्येंद्र पाल को उपाध्यक्ष, विनय पाल को सचिव, आनंद कुमार चंद्रवंशी को उपसचिव, विवेकानंद पाल को कोषाध्यक्ष, चैतू कुमार भूईयां को उपकोषाध्यक्ष, चंदन पाल को संगठन मंत्री, अरविंद कुमार को उप संगठन मंत्री के पद की जवाबदेही प्रदान की गई। जबकि मीडिया प्रभारी के रूप में जितेंद्र पाल, गुड्डू एवं बृजेश पाल को चयनित किया गया। चयन की प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से पूर्व से कार्यरत सभी पदों को विघटित कर दिया गया। बैठक का संचालन उदय पाल ने किया। इस अवसर पर सभी निर्वाचित पदाधिकारियों ने पूर्णत जवाबदेही के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करने का संकल्प व्यक्त किया। सभी सदस्यों ने चयनित पदाधिकारियों के आचरण और कार्य व्यवहार के ऊपर अपनी आस्था व्यक्त की।


