पहाड़ के 150 फीट नीचे छोटी गुफा में बसे हैं भोलेनाथ

भास्कर न्यूज |भवनाथपुर भगवान पर आस्था हो तो कठिनाइयों का सामना कर पहाड़ के गर्भ में में लोग भगवान को पूजा करने से नहीं चूक रहे है। भवनाथपुर प्रखंड मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूरी पर पंडरिया पंचायत के सरइया गांव स्थित भवनाथपुर चूना पत्थर खदान समूह के समीप शिव पहाड़ी गुफा में श्रद्धालु डेढ़ फीट की प्राकृतिक गुफा में प्रवेश कर 150 सौ फीट नीचे उतर कर पूजा करते है। इस होल से एक बार में एक ही व्यक्ति गुफा में प्रवेश कर सकता है। लोगों का मानना है कि 200 वर्ष पूर्व एक व्यक्ति को भगवान भोलेनाथ के स्वप्न में कहा था कि वे शिव पहाड़ी के गर्भ में बसे है उनकी पूजा-अर्चना की जाए। उस व्यक्ति ने काफी खोजबीन के बाद इस गुफा का पता लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि कई वर्षों से श्रद्धालु गुफा में उतरते हैं लेकिन आज तक कोई दुर्घटना नहीं हो सकी है। गुफा में प्रवेश के बाद आप पहाड़ी के तलहटी में करीब डेढ़ सौ फीट नीचे पहुंच जाते हैं। बाहर से पूरी तरह ठोस दिखने वाला यह पहाड़ अंदर से एकदम खोखला है। जो गुफा का रूप ले लिया है। शिव पहाड़ी की गुफा के बीच में स्वतः निर्मित भगवान भोलेनाथ का लिंग है। यहां महाशिवरात्रि को दो दिन का मेला आयोजित किया जाता है। लेकिन जन प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपेक्षा के कारण आज तक जिला मुख्यालय के लोग भी इसके संबंध में बहुत अधिक नहीं जानते हैं। ग्रामीणों के अनुसार शिव पहाड़ी गुफा में सौ वर्षों से अधिक समय से पूजा पाठ किया जा रहा है। गुफा में एक काशी करवट नामक स्थान भी है। जहां पर सूर्य की सीधी रोशनी पहुंचती है। बताया जाता है की गुफा की तलहटी से एक संकरी गुफा आगे की ओर गई है लेकिन अत्यधिक संकरा होने के कारण आज तक इसमें कोई भी प्रवेश नहीं कर सका है। वही क्षेत्र के लोग गुफा के अंदर स्थित शिव लिंग के पास अनेक अवसरों पर अखंड कीर्तन का कार्यक्रम भी आयोजित करते हैं। प्रकृति द्वारा प्रदत्त इस गुफा में पर्यटन के लिहाज से काफी कुछ है, बस इसे संवारने की आवश्यकता है। शिव पहाड़ी गुफा मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष इंद्रजीत गुप्ता सचिव राम विजय साह, सह सचिव चंद्रकेश्वर गुप्ता,बबन साह, लाल बहादुर साह, सकेंद्र साह, अरुण साह, ओमप्रकाश आर्य, मोहन साह, विजेंद्र नाथ वैद्य, विनय साह सुरेश ठाकुर सहित कई लोगों द्वारा शिव पहाड़ी गुफा मंदिर का विकास का काम किया जा रहा है। गढ़वा|जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के तत्वावधान में ज्ञान निकेतन स्कूल में अध्यक्ष राकेश केशरी की अध्‍यक्षता में मार्च 2025 में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक की गई। बैठक का संचालन फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी ने किया। बैठक के आरंभ में प्रशासनिक निदेशक मोजिबुद्दीन खान ने ग्रुप द्वारा अब तक किए गए सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में सर्वसम्मति से 12 मार्च को खजूरी ग्राम स्थित कैलाश पर्वत के बच्चों के बीच होली सामग्री रंग, अबीर, गुलाल, पटाखा के साथ बिस्कुट, चॉकलेट आदि का वितरण करने का निर्णय लिया गया। वहीं उसी दिन शाम को ज्ञान निकेतन स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा 23 मार्च को गढ़वा में जायन्ट्स ग्रुप गढ़वा तथा डॉ. आरएस दास रांची की टीम के संयुक्त तत्वाधान में मेगा मेडिकल कैंप लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में श्री कृष्ण लाइब्रेरी के देख रेख के लिए जायन्ट्स के वरिष्ठ सदस्यों की एक समिति का गठन किया गया। मौके पर सेंट्रल कमिटी सदस्य अजयकांत पाठक, जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, विनोद कमलापुरी, मदन प्रसाद केशरी, फेडरेशन पदाधिकारी नंद कुमार गुप्ता, स्पेशल कमिटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी, जायंट्स ग्रुप गढ़वा के वर्तमान अध्यक्ष राकेश केशरी, निवर्त्तमान अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष चंद्रभूषण सिन्हा, प्रशासनिक निदेशक मोजिबुद्दीन खान, ध्रुव केशरी, मनोज केशरी (हिन्दुस्तान सेनेटरी), विनोद गुप्ता, दीपक तिवारी, रवींद्र जायसवाल, रवींद्र केशरी, सुनील कुमार अग्रवाल, मनोज केशरी (पोस्ट ऑफिस), मनदीप सोनी, अजय केशरी, रितेश केशरी मोनू, विजय केशरी (विजय जनरल स्टोर) आदि जायंट्स सदस्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *