प्रयागराज जाने के क्रम में बंशीधर नगर पहुंचे झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बंशीधर नगर|शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाई अशोक कुमार जायसवाल ने रविवार को सर्किट हाउस में झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य के उपस्थिति में झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने व्यवसाई अशोक कुमार जायसवाल को माला और पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। उन्होंने इस दौरान व्यवसाई अशोक कुमार जायसवाल को प्राथमिक सदस्यता प्रमाण पत्र सौंपा। ज्ञात हो कि झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य सपरिवार प्रयागराज जाने के क्रम में बंशीधर नगर सर्किट हाउस में रुके थे। बंशीधर नगर पहुंचने पर पार्टी के कार्यकर्ता ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय प्रवक्ता ने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान का जानकारी लिया और पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी अभियान को लेकर जनता को अवगत कराने की बात कही। इस दौरान केंद्रीय प्रवक्ता ने विश्व प्रसिद्ध श्री बंशीधर मंदिर में दर्शन किया। मौके पर झामुमो के वरिष्ठ नेता मुक्तेश्वर पांडेय, सूर्यदेव मेहता, अमरनाथ पांडेय, अमर राम, झामुमो नेत्री किरण कुमारी, ऊषा देवी, कामेश्वर प्रसाद, संजीत कुमार छोटू, गट्टू कुमार, रजनी कांत मधुर उर्फ भोलू, कमलेश मेहता, मिंटू कुमार, सुधीर प्रसाद, अनिल कुमार, पप्पू सिंह,धीरज कुमार सहित काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे। गढ़वा|जिला में झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज रांची को पत्र लिखकर एक मार्च से धारणा पर जाने का घोषणा की है। कंपनी को भेजे गए पत्र में एंबुलेंस कर्मचारी ने कहा कि 28 फरवरी तक लंबित मानदेय व डीबीटी नहीं मिला तो हम सभी संघ 1 मार्च से धरना प्रदर्शन करेंगे। एंबुलेंस चालकों ने कहा कि उनका बकाया मानदेय नहीं मिलने के कारण उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि कंपनी के द्वारा कहा गया था कि 15 फरवरी तक अविलंब बकाया राशि दे दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *